Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2018
भारत का मूल निवासी कौन , जानिए इस सत्य को... Add caption विज्ञान कहता है कि धरती पर जीवन की उत्पत्ति 60 करोड़ वर्ष पूर्व हुई एवं महाद्वीपों का सरकना 20 करोड़ वर्ष पूर्व प्रारंभ हुआ , जिससे पांच महाद्वीपों की उत्पत्ति हुई।   स्तनधारी जीवों का विकास 14 करोड़ वर्ष पूर्व हुआ। मानव का प्रकार (होमिनिड) 2.6 करोड़ वर्ष पूर्व आया , लेकिन आधुनिक मानव 2 लाख वर्ष पूर्व अस्तित्व में आया। पिछले पचास हजार ( 50,000) वर्षों में मानव समस्त विश्व में जाकर बस गया। विज्ञान कहता है कि मानव ने जो भी यह अभूतपूर्व प्रगति की है वह 200 से 400 पीढ़ियों के दौरान हुई है। उससे पूर्व मानव पशुओं के समान उससे पूर्व मानव पशुओं के समान ही जीवन व्यतीत करता था। प्रत्येक देश का नागरिक खुद को वहां का मूल निवासी मानता है। जैसे अमेरिकावासी खुद को मूल निवासी मानते हैं लेकिन वहां की रेड इंडियन जाती के लोग कहते हैं कि यह गोरे और काले लोग बाहर से आकर यहां बसे हैं। इसी तरह योरपवासियों का एक वर्ग खुद को आर्य मानता है। अधिकतर इतिहासकार मानते हैं कि आर्य मध्य एशिया के मूल निवासी थे। अब आओ हम इतिहास और व...